क्लास रूम में शिक्षक को घुसकर मार दिया दो तमाचा, रोते हुए शिक्षक ने बतायी आपबीती, थाने में FIR दर्ज, इधर बच्चे भी धरने पर बैठे

चूरू। क्लास रूम में घुसकर दो लोगों ने शिक्षक को दो थप्पड़ मार दिया। मामले में शिक्षक ने थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला राजस्थान के चुरूका है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को क्लास में पढ़ाते हुए टीचर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बच्चों के सामने थप्पड़ मारने पर टीचर रोता हुआ बाहर आया। थाना के नेठवा गांव में स्थित पीड़ित शिक्षक ने शनिवार शाम तारानगर पुलिस थाने में 2 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
इधर शिक्षक को थप्पड़ मारने से नाराज स्कूली बच्चे भी धरने पर बैठ गये। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। शिक्षक का नाम सुरेन्द्र सैनी है। शिकायत के मुताबिक सुरेंद्र शनिवार को बच्चों को 12वीं आर्ट में पढ़ा रहा था। तभी महिपाल सिंह और उम्मेद सिंह क्लास में आए। महिपाल ने बच्चों के सामने मुझे थप्पड़ मारा। जिससे मेरा चश्मा टूट गया। उस समय स्कूल के किसी भी स्टाफ सदस्य ने आकर बीच बचाव नहीं किया।
रिपोर्ट में सुरेन्द्र कुमार सैनी ने आरोपी महिपाल को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह स्कूल में साल 2012 से लगातार ड्यूटी कर रहा है। घटना के समय स्कूल स्टाफ ने किसी भी प्रकार का कोई साथ नहीं दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।











