शर्मनाक है ! बेटी से रेप की कोशिश की शिकायत लेकर पहुंचा पिता, तो पुलिस बोली, बेटी की शादी करनी है ना….

जमुई : मकान मालिक के बेटे पर किराएदार की बेटी ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि वो उसे मां के गिरने का बहाना बनाकर एक कोचिंग में ले गया। जहां कमरा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मामला टाउन थाना क्षेत्र गुरुवार का है। शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस वालों ने लड़की मां से कहां कि बेटी की शादी करनी है ना क्यों इन सब मामलों में पड़ती हो।

मैं घर में अकेली थी। मकान मालिक के बेटे ने दरवाजा खटखटाया। मैंने अंदर से ही पूछा कौन है। उसने कहा मकान मालिक का बेटा। उसने बाहर ही कहा कि तुम्हारी मां गिर गई हैं। पैर टूट गया है, जल्दी चलो। इसके बाद मैंने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उसने मुझे बाहर खींच लिया और मुंह दबाकर बगल की एक कोचिंग में ले गया। जो घर से 100 मीटर की दूरी पर है। जहां वो मेरे कपड़े उतारने लगा। जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की ने बताया कि कि मैंने खुद को बचाने के लिए आरोपी को दांत से काटा और शोर मचाने लगी। मेरी आवाज सुनकर मेरे भाई, पिताजी और जीजा जी वहां पहुंच गए। सभी को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी।

महिला थाने की पुलिस पर समझौता करवाने का आरोप

पीड़िता के पिता ने कहा कि महिला थाने की पुलिस मेरी पत्नी को समझा रही थी कि बेटी की शादी करनी है इतना मामले को क्यों बढ़ा रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लेनदेन कर मामला खत्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि बेटी की शादी हमें करनी है, पुलिस कार्रवाई करे। युवक को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे कि मोहल्ले में दोबारा ऐसी घटना न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं महिला थाना थाना अध्यक्ष ममता गिरी ने कहा कि एफआईआर शुक्रवार शाम को ही दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही । मेरे ऊपर लगाए आरोप निराधार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close