Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा धनबाद, भरे बाजार में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर में मंगलवार 8 अगस्त को गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गये. आजाद नगर के जया साइबर कैफे में गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए.

फ़ायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा और बैंक मोड़ थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. तीन गोली चलने की बात कही जा रही है. घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दुसरी ओर भरे बाज़ार में फ़ायरिंग की वारदात से लोग दहशत में हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close