अधीक्षण अभियंता की मुश्किलें बढ़ी, सीएम ने पीई दर्ज करने की दी अनुमति, छापेमारी में मिली थी करोड़ों की संपत्ति,

रांची। पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले में पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच प्रतिवेदन के आधार पर ये कार्रवाई की गयी है।

आपको बता दें कि आयकर विभाग ने अनिल कुमार सिंह के घर पर 22 नवंबर 2022 को छापा मारा था। इस दौरान कुल 406.28 लाख रुपए की चल- अचल संपत्ति मिली थी। साथ ही 17.13 लाख रुपए नकद, 170.15 लाख रुपए का गहना एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापे के बाद संपत्ति के मामले में जांच शुरू हुई थी। इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था। अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अधीक्षण अभियंता की मश्किलें बढ़नी तय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close