सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, रेस्टोरेंट मालिक की हुई मौत, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ़। झारखंड में इन दिनों बेखौफ बदमाशों का दहशत है। देर शाम रामगढ़ में एक रेस्टोरेंट मालिक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के लबगा स्थित माही रेस्टोरेंट की है। रेस्टोरेंट मालिक राजेंद्र उर्फ रौशन कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने होटल में घुसकर गोली मार दी।

इस गोलीकांड में रेस्टोरेंट मालिक की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद बाइक सवार हत्यारे पतरातू की ओर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक रौशन अपने रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे। इसी बीच तीन अपराधी बाइक से पहुंचे। अपराधियो ने रौशन से नाम पूछा, जिसके बाद दो अपराधियों ने बाइक से उतरकर रौशन के सीने में नजदीक से गोली मार दी। इधर गोली लगने के बाद रौशन पतरातू रोड की ओर जान बचाने के लिये भागने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, पीछे-पीछे दौड़ते हुए उस पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने के बाद रौशन सड़क पर गिर गया. इसके बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर जिंदल पतरातू की ओर भाग गए। घटना में रौशन की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक को तीन गोलियां लगी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close