…और टमाटर से भरा ट्रक पलट गया बीच सड़क पर, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग, लेकिन तभी ….

रांची। टमाटर के इन दिनों भाव चढ़े हुए हैं। 200 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है। लेकिन वहीं टमाटर लोगों के किचन में पहुंचने से पहले सड़क बिखर गया। दरअसल हुआ यूं कि टमाटर भकर बिहार से रांची आ रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के पलटते ही पूरा टमाटर सड़क पर बिखर गया। इधर लोगों को जैसे ही मालूम पड़ा की टमाटर से भरा पिकअप पलट गया है, लोग लूटने के इरादे से निकल पड़े, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की मुस्तैदी से लोगों का मंसूबा नाकाम हो गया।

घटना चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास की है। बिहार से रांची टमाटर लेकर आ रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक पिकअप के पलटने से कुछ घण्टों तक सड़क का एक लेन जाम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर बिखरे हुए टमाटर को एकत्रित कर किनारे कराई। पलटे हुए वाहन को क्रेन के माध्यम से उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर टमाटर को एकत्रित कर पुलिस ने दूसरे वाहन से रांची के लिए भेजवाया। इधर टमाटर महंगा होने के कारण लोगों में टमाटर साथ ले जाने केलिए काफी लोग में ताक में थे, लेकिन चरही पुलिस की मुस्तैदी की वजह से लोगों को मन मसोसकर लौटना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close