आज का राशिफल: कन्या राशि वालों को धन लाभ और धनु राशि के लोगों को प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं

आज का राशिफल: शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा नाम का शुभ योग ना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।

मकर राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मेष राशि के लोगों को लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। कुंभ राशि वालों को वित्तीय मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि
आज मन का स्वामी 12वें भाव में होने से मन विचलित और उदास रह सकता है। मां के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। इस राशि के लोगों के प्रोमोशन होने के योग बने हुए हैं। आत्मविश्वास कमजोर रहेगा फिर भी मानसिक शान्ति बनाए रखने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने का योग बन रहा है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- केसरिया

वृष राशि
आज मित्रों व छोटे भाई के साथ कोई भी काम करते हैं तो लाभ की प्राप्ति होगी। काम का प्रेशर बढ़ सकता है, आपको अनचाहे काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी, काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-स्काई ब्लू

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि
आज अपने कार्य के प्रति काफी सजग रहेंगे। सारा फोकस काम पे रहेगा, बड़े भाई से विवाद हो सकता है इसलिये कम बातचीत करना उचित रहेगा। नाचना-गाना, घूमना-फिरना की गतिविधियों में ध्यान ज़्यादा रहेगा। अगर यात्रा करनी पड़े तो सामान का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-पैरेट ग्रीन

कर्क राशि
राशि स्वामी आज भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण आज पिता से लाभ और भाग्य में वृद्धि सम्भव है। आपके काम काज में भी सुधार होगा, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। आपका प्रभाव और मान-सम्मान हर तरफ बढ़ेगा लेकिन दूसरों के ऊपर अधिक प्रभाव जमाना आपके लिए उचित नही होगा। परिवार के लिए कुछ उपहार लाएंगे और धन का खर्च करेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग-सलेटी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। नेगेटिव विचारों से बचें, बिना बात के झगड़ों और क्रोध को भी अवॉयड करें, सरकारी नौकरी या सरकारी कार्यो को निपटाने में अड़चन आ सकती है। कुछ नया और क्रिएटिव करेंगे जिससे मन प्रस्सन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं लेकिन सोच समझकर परिवर्तन करें। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है लेकिन इस परिवर्तन में शारीरिक कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-कॉपर

कन्या राशि
आज अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अनावश्यक धन खर्चा भी होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी परन्तु बिज़नेस में कुछ चैलेंज आ सकते हैं जिनका सामना धैर्यपूर्वक करें। आज वाणी पर नियंत्रण रखें, आंखों व दांतों का ध्यान रखें, क्रोध व आवेश से बचें। धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं, योग और मेडिटेशन करें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- गहरा हरा

तुला राशि
आज आवेश में आके कोई निर्णय न लें। दिन में कई तरह के विचार परिवर्तन होते रहेंगे। नेगेटिव विचारो से बचें, सरकारी कार्यो में लाभ और सरकार से जुड़े कार्य आज ज़रूर निपटा लीजिए। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, पिता को स्वास्थ्य संबंधित विकार हो सकते हैं, चिड़चिड़ेपन से बचें व किसी विवाद में न उलझें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- सिल्वर

वृश्चिक राशि
आपको पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पढ़ने वाले बच्चों के मन में अत्यधिक चंचलता रहेगी इसलिए उनपर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होगा। घर बदलने का विचार आ सकता है लेकिन जल्दबाज़ी न करें, अगर फ़िल्म इंडस्ट्री में जाना चाहते हैं तो समय काफी अच्छा है, जा सकते हैं। ईंट-भट्टा सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी तरक्की का दिन है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल

धनु राशि
लव अफेयर्स में झगड़े की संभावनाएं हैं इसलिए अक्टूबर तक का समय चुपचाप निकालें। पढ़ने वाले बच्चों को भी इस समय ज़्यादा फोकस्ड होना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से व्यापार की बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। जिन्हें शॉपिंग करना पसंद है, उनका आज कपड़ों पे खर्चा बढ़ेगा। आज मां के साथ समय बिताएंगे तो आपके दिन में चार चांद लग जाएंगे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- संतरी

मकर राशि
आज चंद्रमा आपके तीसरे स्थान में गोचर कर रहा है जिससे आपका ध्यान मित्रों में अटका रहेगा और उनके साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। अपने ऊपर धन खर्च करेंगे। कार्य स्थल पर आचरण सही रखना होगा, आपका व्यवहार आपके काम पर असर डाल सकता है। जीवन साथी से अलगाव और लव पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- नेवी ब्लू

कुम्भ राशि
नौकरी में परिवर्तन का समय है जिसके चलते अपने स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेष कर खान पान का। आपके चेहरे और वाणी दोनों में शीतलता होगी, काम काज और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते बनेंगे। अधिक खर्चों से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन परिवार का साथ खुश रहने में मदद करेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशि
आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा। अपने बारे में सोचेंगे, साथ ही सेल्फ केअर पर भी ध्यान देंगे। बड़े अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, कुछ उतार चढ़ाव रहेंगे। संतान से विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। फैमिली के साथ घूमने जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गहरा पीला

Related Articles

close