VIDEO-कांग्रेस नेता का LIVE मर्डर: बीच बाजार में पहले कुल्हाड़ी से काटा, फिर गोलियों से कर दिया छलनी, सामने आया डराने वाला वीडियो

धौलपुर(राजस्थान)। राजस्थान (Rajasthan News) के धौलपुर (Dholpur) जिले में कांग्रेस (Congress) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी फूटेज (CCTV Video) सामने आया है। घटना मामला मनिया कस्बे में शुक्रवार शाम की है। कांग्रेस नेता मेहताब सिंह गुर्जर (mehtab singh gurjar) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग करने के बाद हमलावर (mehtab singh gurjar Murder) बाजार से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। धौलपुर के मनिया कस्बे में बीच बाजार में चली दनादन गोलियों से पूरा बाज़ार सहम गया, जिसमें एक शख्स के सीने पर हमलावरों ने एक नहीं दो नहीं तीन नहीं आधा दर्जन से अधिक गोलियां उतार दी। धौलपुर के मनिया कस्बे में कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की दो बाइकों पर सवार युवकों ने बाजार में अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के उद्घाटन के सिलसिले में एक दुकान पर गए थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।’’

पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलायीं।पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close