जवान की मौत: मां-भाई के सामने जवान को मारी गोली, 10 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर

मोतिहारी: मां और भाई के सामने एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार (40) को अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान अपनी मां का इलाज करवा के भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। वारदात चिरैया थाना क्षेत्र के नयाका टोला के पास बुधवार रात हुई ।

भाई ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने हमारी बाइक रुकवाई, जबकि दो थोड़ी दूर में खड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोले-पैसे और मोबाइल दो, हमने कहा हॉस्पिटल से लौट रहे हैं। हमारे पास पैसे नहीं है। दूसरे ने कहा कि पैसा नहीं देगा तो गोली मार दूं। इतने में उनसे मेरे भाई की बांह में गोली मार दी और फरार हो गए।

करीब आधे घंटे तक इंतजार किया तो पुलिस की गाड़ी आई । उससे भाई को लेकर मोतिहारी रहमानिया मेडिकल सेंटर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था

मनोज ने बताया कि मेरा भाई एसएसबी में है। वह मधुबनी में पोस्टेड है। मां का हार्ट का इलाज चलता है। उसी का इलाज कराने के लिए 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। चार दिन बाद वह वापस ड्यूटी पर जाने वाला था। तब तक यह घटना घट गई।

मृतक एसएसबी जवान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सेखौन बगहा गांव का रहने वाला था। उसकी दो बेटियां निधि कुमारी (18), रेश कुमारी (15) और एक बेटा ओम कुमार (14) हैं। सभी अभी पढ़ाई करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close