DA का आदेश : वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश किया जारी, 1 जुलाई से आदेश होगा प्रभावी, देखिये आदेश

नयी दिल्ली। दिवाली के पहले कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। कैबिनेट की केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की मुहर के बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक DA अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करने के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close