सिपाही की मौत का LIVE VIDEO: केस के सिलसिले में देर रात हॉस्पीटल गये सिपाही को डंपर ने कुचला, एक्सीडेंट का CCTV आया सामने

टीकमगढ़। सिपाही की रोड एक्सीडेंट में मौत का LIVE वीडियो आया है। घटना देर रात की बतायी जा रही है, वो मर्ग के सिलसिले में गये थे, इसी दौरान रांग साइड से आ रही ट्रक की वो चपेट में आ गये। घटना मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की बतायी जा रही है। सिपाही का नाम यशवंत यादव है। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो कलेक्ट्रेट से अस्पताल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक यशवंत यादव मर्ग के सिलसिले में गये थे। वो कोतवाली थाने में पदस्थ थे। मर्ग को लेकर हॉस्पिटल की ओर आते समय चौराहे पर रॉन्ग साइड से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने रात करीब 1:05 बजे आरक्षक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण हुआ की मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के बाद कॉन्स्टेबल यशवंत को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। आरक्षक यशवंत यादव सागर जिले के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन टीकमगढ़ पहुंचे। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close