DC वरुण रंजन ने रक्तदान कर रोटरी ब्लड कलेक्शन वैन का किया उद्घाटन

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की रोटरी ब्लड कलेक्शन वैन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने में यह वैन कारगर सिद्ध होगा। इसमें रक्तदान करने, रक्त को स्टोर करने सहित अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैन की सराहना करते हुए कहा कि वैन रक्त संग्रह के लिए आवश्यक सभी नवीनतम चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। ऐसे लोग जो प्रचलित मिथकों के कारण रक्तदान करने से घबराते हैं वे इस वैन को अपने निकट के क्षेत्रों में देखकर प्रोत्साहित होंगे।

रोटरी धनबाद के अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने बताया कि उपायुक्त ने नवरात्रि के उपवास के बावजूद प्रथम रक्तदान करके एक मिसाल पेश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि वैन को मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के लिए लॉन्च किया जा रहा है जो दूर-दराज में है और बड़े शिविरों के लिए अव्यवहार्य हैं। वैन को धनबाद और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाने के अलावा समय-समय पर नेक काम के लिए किसी भी आवासीय परिसर, कॉलेज, बाजार, मॉल में पार्क किया जा सकता है। कोई भी संस्था संपर्क कर इस वैन को रक्तदान शिविर के लिए ले जा सकते है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब धनबाद ने “गिफ्ट ऑफ लाइफ” कार्यक्रम की भी घोषणा की। जिसके तहत 6 महीने से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय सर्जरी अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि, केरल में की जाएगी। इस सर्जरी का सारा खर्च रोटरी क्लब वहन करेगा। इसके लिए ज़रूरतमंद लोग जिला प्रशासन और रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर धनबाद के 25 से भी अधिक समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में डीआईजी सीआईएसएफ़ श्री विनय कजला, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, कमल संघवी, रोटरी धनबाद के अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, सचिव संजीव बीयोत्रा, राजन गंडोत्रा, रविप्रीत सिंह, गगन दूधानी, पार्थो सिन्हा, कानन वोरा, चरणप्रीत सिंह, कनव बाली, राजीव गोयल, विकास शर्मा, नीरज बुबना, सोनल संघवी, पोलोमी सिन्हा, अंजू गण्डोत्रा, वीरेश दोषी, राजेश मटालिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

close