डीएम-एसपी हटाये गये: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दो जिलों के कलेक्टर और तीन जिलों के एसपी को हटाया

रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित 5 राज्यों में चुनाव होना है। चुनाव के ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने IAS-IPS पर सख्त कार्रवाई की है। बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के 2 कलेक्टर, 3 पुलिस अधीक्षकों और मंत्रालय के विशेष सचिव मनोज सोनी को उनके पद से हटा दिया है। मनोज सोनी खाद्य विभाग में पदस्थ थे।

इनके अलावा हटाए जाने वाले अफसरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा को भी हटाया गया है। इनके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन जिलों में कार्रवाई की गई है वे हाई प्रोफाइल सीटों वाली हैं। कोरबा में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल हैं। बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भाजपा उम्मीदवार हैं। राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दुर्ग जिले में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाटन व अरूण वोरा की दुर्ग विधानसभा आती है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से रायगढ़ भी महत्वपूर्ण जिला है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने तब सीईसी कुमार से मिलकर चुनाव मंऔ दागी अफसरों की ड्यूटी न लगाने की मांग की थी। उन्होंने कुमार को बताया कि प्रदेश में प्रथम श्रेणी के कई अधिकारी जांच में फंसे या उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close