पति ने बीबी की करा दी प्रेमी संग शादी: कमरे में पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो, पति मंदिर में ले जाकर करा दी दोनों की शादी

बेगूसराय।बीबी को आशिक के साथ कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, तो पति ने दोनों की शादी करा दी। चौकाने वाला मामला बिहार के बेगुसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव का है। जहां अजय कुमार ने अपनी पत्नी काजल कुमारी की शादी उसके प्रेमी राजकुमार ठाकुर से करा दी। ये शादी भगवानपुर के शिव मंदिर मे आयोजित की गयी। इस शादी के गवाह हजारों लोग बने।

वहीं मां की दूसरी शादी में दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। पति अजय ने अपने दोनों बच्चे को अपने पास रखकर उसके पालन-पोषण का जिम्मा उठाया है। दरअसल दो बच्चो की मां का प्रेम संबंध गांव के ही राजकुमार से था। पति को जब ये जानकारी मिली, तो पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। अजय कुमार की शादी 2018 में तेघरा थाना क्षेत्र के गौड़ा गावं की रहने वाली काजल कुमारी से हुई थी। दोनों को दो बच्चे भी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात में मंसूरचक थाना क्षेत्र के तैमूहा गावं निवासी राजकुमार ठाकुर को काजल ने मिलने के लिए बुलाया। दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद पति अजय कुमार ने शिव मंदिर में उसकी शादी करा दी। पत्नी काजल देवी ने बताया कि वो अपने प्रेमी से शादी कर खुश है। वहीं प्रेमी राजकुमार ठाकुर ने भी बताया कि वो एक दूसरे से प्यार करते थे। वह भी इस शादी से खुश हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close