खरमास लगेगा आज से: शादी-विवाद और शुभ कार्य पर एक महीने के लिए लग गया ब्रेक, भूलकर भी ना करें ये काम, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

धर्म न्यूज। आज से शादी विवाह पर ब्रेक लग जायेगा। आज शाम से खरमास लगना शुरू हो रहा है। जाहिर है हिंदू मान्यता के मुताबिक अब कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। खरमास के दौरान बाजार में भी रौनक समाप्त हो जाती है। शाम के 3 बजकर 58 मिनट से खरमास की तिथि शुरू हो जाएगी। इस दौरान सूर्य देव वृक्ष्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

पूरे एक महीने के लिए शादी के साथ-साथ अन्य मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। खरमास 16 दिसंबर की शाम 3 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होकर 15 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

खरमास में कौन से कार्य वर्जित होते हैं?

खरमास में विवाह और विवाह से संबंधित मंगल कार्य वर्जित होते हैं. इसमें नए मकान का निर्माण और संपत्ति संबंधी कार्य नहीं किए जाते हैं. नए व्यवसाय की शुरुआत और नया कारोबार भी वर्जित होता है. अन्य मंगलकार्य जैसे द्विरागमन, कर्णवेध और मुंडन आदि भी खरमास में नहीं करने चाहिए.

खरमास में कैसा रहेगा राशियों का हाल

मेष- व्यर्थ के विवाद और स्वास्थ्य का ध्यान ररखें
वृष- चोट चपेट और मानसिक तनाव से बचें
मिथुन- महत्वपूर्ण काम बन सकते हैं, वैवाहिक जीवन का ध्यान दें
कर्क- रुके हुए काम पूरे होंगे, शत्रु परास्त होंगे
सिंह- आकस्मिक धन हानि हो सकती है
कन्या- करियर में समस्या, अनावश्यक विवाद हो सकते हैं
तुला- विदेश यात्रा के योग, सारे काम बनेंगे
वृश्चिक- चोट चपेट और धन हानि से बचाव करें
धनु- काम का बोझ बढ़ेगा, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण ररखेंं
मकर- आंखों और रक्तचाप की समस्या, यात्रा में सावधान रहें
कुम्भ- शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ, नए काम की शुरुआत
मीन- नौकरी में सफलता के योग, रुके काम पूरे होंगे

Related Articles

close