Para Teacher News: झारखंड के 43 हजार पारा शिक्षक आज देंगे आकलन परीक्षा, प्रदेश के 81 केन्द्रों पर होगा इम्तिहान

रांची : मानदेय बढ़ोतरी के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले करीब 43,000 गुरुजी रविवार को परीक्षा देंगे. झारखंड में पारा शिक्षक से सहायक अध्यापक के रूप में जाने जाने वाले शिक्षकों के लिए पहली बार आयोजित हो रही आकलन परीक्षा के जरिए मानदेय बढ़ाने की तैयारी की गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने रविवार को राज्यभर के 81 केंद्रों पर इन पारा शिक्षकों की परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जैक से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 5 में 36 हजार और 6 से 8 में सात हजार शिक्षक आकलन परीक्षा में शामिल होंगे. ढाई घंटे की होने वाली इस आकलन परीक्षा में शिक्षकों को 150 अंकों की परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा केंद्रों की सूची

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। रांची में दो परीक्षा केंद्र मारवाड़ी कॉलेज और निर्मला कॉलेज में बनाए गए हैं. वहीं, राज्य भर में 81 केन्द्र हैं. परीक्षा ढाई घंटे की होगी और ओएमआर सीट पर जाएगी. सहायक अध्यापकों के इस आकलन परीक्षा में भाषा की परीक्षा में अंग्रेजी की परीक्षा देना अनिवार्य है. वहीं, हिंदी, संस्कृत, बांग्ला और उड़िया में से किसी दो विषय का चयन करना होगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजित होंगे जिसके लिए सभी केन्द्रों पर आवश्यक तैयारी के साथ परीक्षा सामग्री पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close