10 साल की बच्ची से गैंगरेप: दरिंदगी कर शव को घर में ही दफनाया, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगायी आग, देखें Video

बेगूसराय: 10 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया।

मृतक चौथी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार छात्रा सावन को लेकर 24 जुलाई को मेहंदी तोड़ने के लिए निकली थी. घर से 10 बजे के आसपास निकली थी. जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई अता पता नहीं चल पाया. बाद में जांच-पड़ताल के क्रम में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह पूरा मामला खुलकर सामने आया. उसने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे बेसमेंट के जमीन के नीचे दफन कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन ने बताया की जिस बक्त बच्ची मेहंदी तोड़ने गयी, उसी वक्त दरिंदों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पड़ोस में रहने वाले दो आरोपी और उसके नौकर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. लोगों ने बताया की बच्ची की खोजबीन के लिए डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली गयी थी. इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी घटना से पर्दा उठ पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।

यहां देखे विडियो…

https://twitter.com/BiharTakChannel/status/1684838794116169730?t=tOGSgqTPPQj5TpJUsU-5ig&s=19

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। एक कार को भी आग के हवाले किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close