पहली पत्नी का reels दे रहा था पति, गुस्साई दूसरी पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, पति की हालत गंभीर

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले से एक चौकाने वाली खबर है। पहली पत्नी की Reels देखने से नाराज दूसरी बीबी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहुलुहान हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जिले के नंदीगामा का है. यहां एक शख्स पांच साल पहले अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी शादी की और 5 महीने से उसके साथ मुप्पल्ला इलाके में रह रहे थे. बीते दिन इंस्टाग्राम पर वो पहली की रील्स देख रहा था। ये बात दूसरी पत्नी को बहुत नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने उसका प्राइवेट पार्ट कार्ट डाला।

पति की हालत गंभीर है। प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से अलग हो गया है, इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अधिक खून बहने के चलते आनन-फानन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया. इस घटना में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, मुप्पल्ला गांव के रहने वाले कोटा आनंद बाबू ने पहले एक महिला से शादी की थी, लेकिन उनके बीच विवादों के कारण वे अलग हो गए। इसके बाद आनंद बाबू ने वरम्मा नाम की महिला से शादी की और वे मुप्पल में रह रहे हैं। हालांकि कल रात जब आनंद बाबू अपनी पहली पत्नी के इंस्टाग्राम वीडियो देख रहे थे, तो वरम्मा बेहद क्रोधित हो गईं।

उसने पति से पूछा कि वह उससे शादी करने के बाद अपनी पहली पत्नी के वीडियो क्यों देख रहे हैं, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और हाथापाई हो गई। गुस्से में पत्नी वरम्मा ने अपने पति आनंद बाबू पर ब्लेड से हमला किया और उनका निजी अंग काट दिया। इसके बाद पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close