रील्स वाली पुलिसवाली : कांवड़ यात्रा में लगी थी महिला सिपाही की ड्यूटी, बारिश हुई, तो ड्यूटी छोड़ बनाने लगी फिल्मी गाने पर रील्स

अमरोहा। ड्यूटी के दौरान बारिश हुई, तो महिला कांस्टेबल ड्यूटी छोड़ वर्दी में ही रील्स बनाने लगी। वर्दी को मजाक बनाने का ये मामला यूपी के अमरोहा का है। महिला सिपाही का रील्स बनाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। महिला सिपाही अमरोहा की डिडौली कोतवाली में तैनात है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी मामले में जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा में महिला सिपाही की ड्यूटी लगी थी। महिला ‘ये आ गए हम कहां’ गाने पर रील बनाती हुई दिखीं। कुछ दिन पूर्व भी डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान गाइडलाइंस का पालन करने का आदेश जारी किया था, जिसमें ड्यूटी के दौरान फिल्मी गानों पर रील नहीं बनाने की बात कही गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अमरोहा के डिडौली कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने डीजीपी के आदेशों को दरकिनार कर ड्यूटी के दौरान बारिश के बीच फिल्मी गाने पर रील बनाई। इससे पूर्व भी कई मामले सामने आए थे. हालांकि मामलों में महिला सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन बावजूद सोशल मीडिया का चस्का पुलिसवालों को भी कुछ ऐसा लगा है कि वो रील्स बनाने की आदत छोड़ नहीं रहे हैं। खबर है कि इस रील्स पर अफसरों ने संज्ञान लिया है।

Related Articles

close