स्कूल में मचा हड़कंप: 100 से ज्यादा स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने लगाया मिड डे मील में छिपकिली गिरने का आरोप, हेडमास्टर बोले- आलू का छिलका था

सीतामढ़ी। स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों की इलाज कियाजा रहा है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन घटना के बाद स्कूल में हड़कंप जरूर मच गया। घटना बथनाहा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विष्णुपुर की है। स्कूली बच्चों का आरोप है कि शनिवार को विद्यालय में भोजन बन रहा था। खाना बनाने के वक्त खाने में गिरगिट गिर गया। विद्यालय के रसोइया द्वारा उसी खाना को हमलोगों को दिया गया है।

हालांकि, उस समय किसी बच्चे के कुछ नहीं हुआ, लेकिन घंटे भर के बाद गांव के बच्चों की स्थिति खराब होने लगी। मध्य विद्यालय विष्णुपुर के हेडमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि खाना में रसोईया की गलती से आलू का छिलका पड़ा था। जिसे गिरगिट समझ लिया गया। बच्चों के बीच अफरातफरी मच गई। इसके बाद फौरन अभिभावक आए और अपने बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिड डे मिल का खाना खाने बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी हो रहा तो किसी का पेट खराब हो गया। इसके बाद भोजन करने वाले सभी बच्चों को भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव और अस्पताल में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि अभी किसी भी बच्चे की स्थिति उस तरह की नहीं पाई गई। इससे बच्चों की जान जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close