छात्रा को लेकर फरार हुई शिक्षिका चेन्नई में पकड़ायी, YouTube पर वीडियो अपलोड कर कहा था, “एक-दूसरे से प्यार करते हैं, चैन से रहने दो”

बीकानेर। छात्रा को लेकर फरार हुई शिक्षिका को छात्रा के साथ बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने चेन्नई से शिक्षिका और छात्रा को पकड़ा है। शिक्षिका और छात्रा के अलग- अलग धर्म से होने के कारण जिले में हालात तनाव पूर्ण हो गए थे। विरोध के चलते बाजार भी बंद कर दिया गया था। पुलिस की 10 टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुईं थी। अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका निदा बहलीम पर उसके अगवा करने का केस दर्ज कराया था।

पिछले महीने 30 जून को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। उसी दौरान छात्रा के स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर निदा बहलीम पिता रफीक बहलीम भी लापता हो गई थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका बहलीम, उसके दो भाइयों नावेद और जुनैद पर छात्रा का अपहरण का केस दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद छात्रा और शिक्षिका निदा ने एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया । करीब चार मिनट के इस वीडियो में दोनों ने अपनी बात रखी। नाबालिग छात्रा ने कहा है कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं। टीचर उसे भगाकर नहीं लाई है, वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। आप सब हमें प्यार और शांति से रहने दो। इसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी।

वहीं, महिला टीचर निदा ने वीडियो में कहा कि किसी को बवाल करने की जरूरत नहीं है। हम अपनी मर्जी से आएं और एक दूसरे के साथ खुश हैं। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि किसी तरह का कोई भी बवाल ना करें। ये कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है। पुलिस उसके बाद दोनों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने छात्रा और आरोपी शिक्षिका को चेन्नई से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों को बीकानेर लेकर आ रही है। किडनैप का केस दर्ज होने के बाद कयास लग रहे हैं कि शिक्षिका की गिरफ्तारी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close