यात्री की जान बचाने के लिए फ्लाइट की करायी गयी इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

पटना। एक यात्री की जान बचाने के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग करायी गयी फ्लाइट पटना से दिल्ली जा रही थी। इंडिगो की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी। विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर ऐसा फैसला करना पड़ा. लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के बाद मरीज को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी लैंडिंग के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार वजह अलग थी.
फ्लाइट के रूट को किया गया डाइवर्ट
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इंडिगो की फ्लाइट 6E-2303 ने पटना से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के दौरान फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद फ्लाइट के रूट को डायवर्ट किया गया और लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.
सामने आया है कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था, इसके बाद मरीज को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्री का ब्लड प्रेशर लो हो गया था और इसके साथ ही उनमें पानी की भी कमी पाई गई थी.











