झारखंड में छुट्टियां : फरवरी में दो दिन लगातार रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिये कितने दिन रहेगी छुट्टियां, कब-कब रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद

रांची: झारखंड में इस महीने 5 दिन छुट्टियां रहेगी। वैसे अगर देखा जाये तो फरवरी का महीना छुट्टियों के लिहाज से बहुत बोरिंग है। महाशिवरात्रि की छुट्टी छोड़ दी जाये, तो 28 दिन के इस फरवरी महीने में सिर्फ रविवार की ही छुट्टियां है, बाकी और कोई त्योहार नहीं है। यहां तक की फरवरी में सार्वजनिक अवकाश भी नहीं है। आइये अब छुट्टियों की विस्तार से जानकारी लेते हैं।
फरवरी महीना कुल 28 दिनों का है, झारखंड के सरकारी कार्यालयों में 6 डे वीक है, मतलब सिर्फ रविवार को ही छुट्टियां रहती है। उस लिहाज से इस महीने रविवार की भी चार छुट्टियां हैं। रविवार की छुट्टियां 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को रहेगी।
सामान्य या सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो 18 फरवरी शनिवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। ऐसे में स्कूलों और दफ्तरों दो दिन लगातार छुट्टियां रहेगी।

सार्वजनिक अवकाश- महाशिवरात्रि

दूसरे व चौथे शनिवार और सभी रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। कुल 6 छुट्टियां 4 रविवार और दो शनिवार की रहेंगी। देशभर के राज्यों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। जिनमें गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी और महाशिवरात्रि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यों में अलग-अलग दिन

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां प्रदेशों और क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होंगी। त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां

• 5 फरवरी- हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती
• 11 फरवरी- दूसरा शनिवार
• 12 फरवरी- रविवार
• 15 फरवरी- लुई-नगाई-नी, मणिपुर
• 18 फरवरी- महाशिवरात्रि
• 19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
• 20 फरवरी- राज्य दिवस, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
• • 21 फरवरी- लोसर, सिक्किम
• • 25 फरवरी- चौथा शनिवार
• • 26 फरवरी- रविवार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close