“तुझे तो ### जान से मार दूंगा” मंत्रीजी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत, पढ़िये क्या बोला धमकी देने वाले ने ..

पटना। बिहार के मंत्री आलोक कुमार मेहता को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता को ये धमकी टेलीफोन पर दी गयी है।

इस संबंध में उन्होंने सचिवालय थाना में लिखित आवेदन भी दिया और इस पर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने इस तरह की धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना में लिप्त व्यक्ति पर कार्रवाई जल्द से जल्द किये जाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए कारगर उपाय की भी मांग की.
देखिये मंत्री की शिकायत…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close