तेजस्वी आयेंगे झारखंड : RJD अब झारखंड में जमीन तैयार करने में जुटी, 12 को आयेंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी

रांची। बिहार के बाद झारखंड में भी RJD अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गयी है। झारखंड में कार्यकर्ताओं को चार्ज करने और जमीन को मजबूत करने को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अगले महीने रांची आयेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वो 12 फरवरी को रांची में सीनियर लीडर के साथ बैठक करेंगे। पार्टी प्रत्येक बूथ व पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति तैयार करेगी। गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।

तेजस्वी यादव ने महासचिव संजय प्रसाद यादव से झारखंड में चल रही संगठन की गतिविधियों व वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया।मुख्य प्रवक्ता डा. मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव का झारखंड दौरान अहम साबित होगा। झारखंड में पंचायत से प्रदेश स्तर तक राजद कैसे मजबूत हो, इसपर वे बात करेंगे और मजबूती के टिप्स देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेजस्वी यादव से मुलाकात के मौके पर प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव के साथ बेलहर के विधायक मनोज यादव भी थे। इन लोगों ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा. सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी की मुलाकात की और झारखंड की सांगठनिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close