‘दिलवाले दूसरी दुल्हनिया ले जाएंगे’… लेकिन शादी के मंडप पर पहली बीबी ने की विलेन बनकर इंट्री…और फिर रफ्फूचक्कर हुआ दुल्हा,

औरंगाबाद। शादी की बेदी सज गई थी। मंडप में दुल्हन और दूल्हा बैठ चुके थे। पंडित की ओर से मंत्रोचार शुरू हो गया था। अचानक ऐसा क्या हुआ कि हंगामा मच गया। मामला बिहार के औरंगाबाद के सूर्य मंदिर का है, जहां शादी के मंडप पर जमकर बवाल मचा। शादी के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई. पहली पत्नी को देखते ही कड़कड़ाती ठंड में माथे से पसीना छूटने लगा. पति की दूसरी शादी देख पत्नी हंगामा करने लगी. हंगामे का फायदा उठाकर दूल्हा फरार हो गया. देव थाने की पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है पूरा मामला देव थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर का है।

इस संबंध में पहली पत्नी के परिजनों ने बताया कि भलुआड़ी गांव निवासी रामा चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी की शादी दो वर्ष पूर्व झारखंड के जपला के एराजी कुसमरा गांव की मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी। उन्हें सूचना मिली कि पिंटू मंगलवार को दाउदनगर के मनार निवासी छोटन चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी से दूसरी शादी करने देव सूर्य मंदिर आया हुआ है । सूचना मिलते ही मुन्नी देवी इस बात की जानकारी देने देव थाना पहुंची और पुलिस से इस शादी को रोकवाने की गुजारिश की। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत शादी को रोकवाने सूर्य मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच गई दो वर्ष पूर्व पिंटू की शादी झारखंड के जपला के एराजी कुसमरा गांव की मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक मंगलवार को दोपहर दाउदनगर के मनार निवासी छोटन चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी से ब्याह रचाने देव सूर्य मंदिर में पहुंचा था। इसकी जानकारी होते ही पहली पत्नी देव थाना पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए शादी रोकवाने की गुजारिश की। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और शादी को रोकवाने सूर्य मंदिर के पास स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची।
दूल्हा हो गया फरार
पहली दुल्हन इस बात की खबर लगते ही पहले देव थाने पहुंची। पुलिस को उसने पूरे मामले की जानकारी दी। पहली पत्नी ने बताया कि दूल्हा उसके साथ फ्रॉड कर रहा है। पुलिस तत्काल एक्शन में आई। पुलिस पहली दुल्हन की सूचना पर सूर्य मंदिर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस के आने की सूचना लगते ही सबसे पहले पिंटू कुमार फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक वो दूल्हे के ड्रेस में था, लेकिन पुलिस को देखते ही उसका हवा गुम हो गया। वो वहां से फरार हो गया। इधर, दूसरी शादी जिस दुल्हन से हो रही थी। उसके परिजन अब अगुवा को तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें गलत जानकारी दी गई है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close