दोगुना इन्क्रीमेंट, 1 साल की मैटेरनिटी लीव… इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर CM ने किया तोहफों का ऐलान…

सिक्किम: सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को गिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले जातीय समुदायों को विभिन्न प्रोत्साहन दिया जाएगा। सीएम दक्षिण सिक्किम के जोरथांग शहर में रविवार को माघ संक्रांति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिक्किम की प्रजनन दर में हाल के वर्षों में प्रति महिला एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज किए जाने के साथ जातीय समुदायों की आबादी घट गई है। सिक्किम भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने इस तरह की योजना लागू की है।

तमांग ने कहा, ‘हमें महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करके कम होती प्रजनन दर को रोकने की जरूरत है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही सेवा में महिलाओं को 365 दिन का मातृत्व अवकाश और पुरुष कर्मचारियों को 30 दिन का पितृत्व अवकाश प्रदान कर चुकी है, ताकि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे पैदा होने पर मिलेगा इंक्रीमेंट

इसके अलावा, राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को दूसरा बच्चा होने पर एक वेतन वृद्धि और तीसरा बच्चा होने पर दो वेतन वृद्धि देने का प्रस्ताव किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोग भी कई बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता के पात्र होंगे, जिसका विवरण स्वास्थ्य और महिला एवं बाल देखभाल विभाग तैयार करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IVF के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

तमांग ने कहा कि उनकी सरकार ने सिक्किम के अस्पतालों में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुविधा शुरू की है, ताकि स्वाभाविक रूप से गर्भधारण में समस्या होने पर महिलाओं को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस प्रक्रिया के माध्यम से बच्चे पैदा करने वाली सभी माताओं को तीन लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

7 लाख कम है आबादी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईवीएफ सुविधा से अब तक 38 महिलाएं गर्भधारण कर चुकी हैं और उनमें से कुछ मां भी बन चुकी हैं। तमांग ने सिक्किम के लोगों पर केवल एक बच्चा पैदा कर छोटा परिवार रखने का दबाव बनाने के लिए पवन कुमार चामलिंग नीत पिछल सरकार पर निशाना साधा। वर्तमान में सिक्किम की अनुमानित जनसंख्या सात लाख से कम है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत जा समुदायों के लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close