फौजी की पत्नी से लूट : बेटी की शादी के लिए निकाला था पैसा, बाइक सवार लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

रांची। बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकालने गयी फौजी की पत्नी के साथ लूट हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला का नाम गीता देवी है। जानकारी के मुताबिक गीता देवी जोरार की रहने वाली है। महिला गीता देवी रिटायर्ड फौजी प्रभात शंकर की पत्नी हैं।

राजधानी रांची से सटे लेकिन व्यस्ततम इलाके में शामिल नामकुम बाजार चौक स्थित एसबीआई की शाखा से पैसे निकाल कर जा रही महिला से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। 25 जनवरी को उसकी बेटी की शादी है। जानकारी के मुताबिक शादी की खरीदारी को लेकर वह पैसे निकालने अपने भतीजे छितेश्वर प्रसाद के साथ गयी थी। जैसे ही महिला बैंक से रुपया निकाल कर वापस नीचे आयी, इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने महिला से रुपया भरा बैग छीन कर रामपुर की ओर भाग गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद नामकुम पुलिस जांच में जुट गयी है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे एक बात तो साफ है कि अपराधियों ने घटना से पहले रेकी की थी। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक अपराधी बैंक में महिला के पैसा झोला में रखते ही नीचे आ गया था। जिसके बाद नीचे अन्य अपराधी तैयार थे। जैसे ही महिला आई एक अपराधी ने थैला छिनकर बाइक पर बैठा और नामकुम थाना की ओर भाग गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close