Jharkhand Weather Alert : झारखंड में अभी दो दिनों तक ठंड का रहेगा ऐसा ही हाल, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट, फ्लाइट भी प्रभावित

रांची। ठिठुरन और कनकनी से अभी झारखंड को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन में तेज धूप के बाद अचानक से तापमान में शाम में गिरावट आ रही है। अभी इस सप्ताह मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

सर्द हवाओं के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। रांची, पलामू, जमशेदपुर, गढ़वा, लातेहार, जैसे क्षेत्र में सर्द हवाओं से दिन में भी तापमान काफी कम हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के वक्त हो रही है। धूप नहीं निकलने की वजह से कई इलाकों में पारा लगातार लुढ़क रहा है। दिल्ली से बिहार झारखंड आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट से चल रही है। झारखंड राज्य में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप काफी ज्यादा है. लोग अपने स्तर पर भी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं. जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट से चल रही हैं। कोहरे के चलते गरीब रथ एक्स्पेस और जम्मूतवी-टाटानगर जाने वाली ट्रेन अपने समय से देरी से चल रही है। इसके अलावा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिनों में ठंड और बढ़ेगी. हालांकि आपको बता दें कि शीतलहर को देखते हुए कई शहरों में प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव की भी व्यवस्था की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close