इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने आत्महत्या की : कॉलेज ज्वाइन करने के नाम पर निकला था घर से, होटल के कमरे में मिली लाश

पटना। छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला बढता ही जा रहा है। पटना में एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। B.Tech की पढ़ाई करने वाले 22 साल ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को उसकी लाश एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। मामला राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके का है। सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का नाम राघव कुमार झा है।

जानकारी के मुताबिक छात्र मधुबनी जिले का रहने वाला है। चेन्नई में रहकर वहीं एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पिछले दो दिनों से पटना में ठहरा हुआ था। इसे पटना से ही ट्रेन चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ना था। पर इसने सुसाइड क्यों किया? इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक राघव ने 5 जनवरी को होटल में लिया था। इसने घर वालों को कहा था कि वो पटना से चेन्नई जाने के लिए ट्रेन पकड़ेगा। लेकिन, वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड इलाके में स्थित होटल सरस्वती इन आया। यहां उसने एक कमरा बुक किया। उसमें ठहरा। 6 जनवरी को वो होटल में ही था।

आज जब दोपहर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आशंका होने पर होटल की तरफ से पुलिस को कॉल आया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर में पंखा के हुक में बने फांसी के फंदे से उसकी लाश लटकी हुई मिली। कमरे की तलाशी ली गई। उसके सामान को खंगाला गया। उसके घर वालों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही वजह पता चल पाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close