KVS Recruitment Last Date : केंद्रीय विद्यालयों में 13404 पदों पर आवेदन का आज है अंतिम दिन, जल्द करें… अप्लाई

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देश भर में संचालित किए जाने वाले विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग (टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी) और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2022 तक तय की गई थी। लेकिन बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 2 जनवरी तक कर दी गई। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर उन्हें अपने व्यक्तिगत विवरण (ईमेल, मोबाइल नंबर ) आदि के माध्यम से पहले पंजीकरण साइन अप करना होगा और फिर इसके बाद पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार संबंधित पद के लिए उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान टीचिंग पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी पदों के लिए 1500 शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। वहीं कई नॉन टीचिंग पदों के लिए शुल्क 1200 या 1500 या 2300 भी है अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

  • प्राइमरी टीचर (पीआरटी) – 6414
  • प्राइमरी टीचर (म्यूजिक) – 303
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 1409
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 3176
  • जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 702
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 54
  • सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 322
  • हिंदी ट्रांसलेटर – 11
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 156
  • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल – 2
  • फाइनेंस ऑफिसर – 6
  • लाइब्रेरियन – 355
  • असिस्टेंट कमिश्नर – 52
  • प्रिंसिपल – 239
  • वाइस-प्रिंसिपल – 203

Related Articles

close