स्कूली बच्चियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, फिर चटवाया थूक, पुलिस में परिजनों ने दर्ज करायी शिकायत, ये है मामला

पूर्णिया। स्कूली बच्चियों पर बैर तोड़कर खाने का आरोप लगाकर, पहले तो दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया और फिर थूक चटवाया गया। मानवता का शर्मसार करने वाला ये मामला पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में छात्राओं के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है। हंगामा होने के बाद आरोपी मो. मुस्ताक गांव छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक तीन बच्चियां स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने ही वाले थे, तभी पीछे से मो. मुस्ताक ने बेर तोड़ने का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। बच्चियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। बच्चियां हाथ जोड़ती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। उन लोगों ने छात्राओं से अपना थूक भी चटवाया। इसके बाद सभी बच्चियां स्कूल नहीं जाकर घर वापस लौट गई और सारी बातें अपने परिजनों को बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, बच्चियों का कहना है कि हमने बेर नहीं तोड़ा था, फिर भी हमारे साथ ऐसा किया गया। परिजनों ने बायसी थाना में आवेदन दिया तो मामला प्रकाश में आया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि तीनों बच्चियों को पीटा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close