साहिबगंज नगर परिषद कर्मी की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू,शहरों की सफाई व्यवस्था चरमराई..

साहिबगंज नगर परिषद के सैकड़ों कर्मचारी सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन महासंघ के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं। हड़ताल पर जाने से शहर की साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है और ऑफिस का कार्य बाधित है ।

नगर परिषद परिसर में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव हरि के नेतृत्व में कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर है और मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांकेतिक हड़ताल पर है नगर परिषद के कर्मचारी

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव हरि ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांग को लेकर आज से 13 जुलाई तक नगर परिषद को नगर पंचायत के सैकड़ों कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारी लड़ाई ऐसे ही चलती रहेगी। फेडरेशन के महामंत्री अनूप लाल हरि ने बताया कि 13 जुलाई तक प्रदेश के सभी नगर निगम, निकाय, नगर परिषद , नगर पंचायत में सांकेतिक हड़ताल है। 18 जुलाई को हजारीबाग निगम में सामान्य परिषद की बैठक, 23 अगस्त को 5 सूत्री मांग को लेकर राज्य स्तर पर आक्रोशपूर्ण विशाल रैली , 20 सितंबर से 24 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर हमारी मांगे पूर्ण नहीं होती है तो दीपावली से पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे ।

नगर परिषद के कर्मचारी की ये है मांग:

नगर परिषद कर्मियों की यह मांग है की राज्य मंत्रिमंडल, सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में दैनिक वेतन भोगी की सेवा नियमित की जाए । नगर विकास एवं आवास विकास आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में दिए जा रहे हैं अनुदान एवं ऋण की राशि बरकरार रखी जाए । निकाय में कार्यरत तमाम दैनिक,अनुबंध,नियमित का निबंध कर्मी के खतरनाक कार्यों को देखते हुए निकाय स्तर से 20 लाख का बीमा किया जाए। निकायों में पुरानी पेंशन लागू की जाए । जब तक सभी कर्मियों की सेवा नियमित नहीं किया जाता है तब तक नई बहाली नहीं की जाए। एनजीओ के कार्यकलाप पर रोक लगाते हुए विभागीय स्तर पर संपूर्ण कार्य कराया जाए। जब तक एनजीओ का कार्यकाल खत्म नहीं हो जाता है, भुगतेय राशि के आधार पर निगम एवं एनजीओ के बीच सड़कों की साफ-सफाई कार्य बंटवारा कराया जाए। मौके पर शिव हरि, आयुष कुमार, राकेश पासवान, अशोक हरि राजेंद्र रविदास, भोला पासवान, उत्तम, महेश हरी, संजय हरी, चंदन, सोनू, विक्की, कमल यादव, राजू ताती, दिनेश डोम, मनोज, सुभाष सिंह, समजोता, चंद्री डोमिन, रेखा, खालो ,जानकी, राखी सहित अन्य मौजूद थे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close