झारखंड शिक्षक भर्ती ब्रेकिंग: JSSC ने कई शिक्षक अभ्यर्थियों की परीक्षा की स्थगित, जानिये क्या है वजह

JSSC Teacher Exam Cancelled: झारखंड में शिक्षक भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर है। JSSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा और JPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तारीख में समानता होने की वजह से आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा को रद्द किया गया है। दरअसल प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा एक ही दिन होने की वजह से कई अभ्यर्थियों ने आवेदन देकर परीक्षा की तिथि में संशोधन की मांग की थी। जिसके बद कक्षा 1 से 5 तक के 13 और कक्षा 6 से 8 तक के 18 अभ्यर्थियों की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

पढ़िये आवेदक का अनुक्रमांक और आयोग का निर्देश..



Related Articles

close