ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के जिला शाखा गोड्डा का तृतीय सम्मेलन सम्पन्न.. चंदन बने सचिव,अब्दुल मन्नान बने अध्यक्ष.. आराधना बनी….

गोड्डा ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) की जिला शाखा का तृतीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मो अब्दुल मन्नान ने की एवम संचालन राज्य उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने की। सम्मेलन में राज्य पदाधिकारी के साथ साथ दुमका जिला के जिला मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को लेकर सभी कर्मियों में भारी उत्साह देखा गया और देखते ही देखते आयोजन स्थल कर्मियों से खचाखच भर गया।

सम्मेलन में प्रतिवेदन रखते हुए सचिव

सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर, महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, आनंद यादव शरीक हुए। सभी राज्य पदाधिकारी, का स्वागत गोड्डा जिला शाखा की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया। सभी आगत पदाधिकारी का स्वागत करते हुए अध्यक्षमंडली का गठन किया गया एवम मंचासीन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला सचिव चंदन कुमार ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन

अब तक के कार्यकाल के प्रतिवेदन निवर्तमान सचिव चंदन कुमार ने सदन में प्रस्तुत किया। जिसका सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद कर्मचारियों की समस्या पर प्रकाश डाला, जिसमें मुख्य रूप से

  • शीर्ष 2211 अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के वेतन की समस्या
  • कार्मिक विभाग के नियमावली के अनुरूप प्रोन्नति मामला
  • कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि मामला
  • चतुर्थ वर्ग के कर्मियों का प्रोन्नति मामला सहित अन्य मांगों पर विशेष चर्चा की गई।
मंचासीन पदाधिकारी

एसोसिएशन के राज्य पदाधिकारी ने आश्वश्त किया कि सभी मांगो पर जल्द निदान कराया जाएगा। कहा कि एसोसिएशन हमेशा से कर्मचारी हित में ऐतिहासिक कार्य करता आया है और आगे भी करता रहेगा। पुराने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से अनुबंध से नियमित के वक्त एकजुटता दिखाई थी उसी तरह आप सभी एकजुट रहें , सफलता अवश्य मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसोसिएशन की जिला कमिटी में इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष -मो अब्दुल मन्नान

जिला उपाध्यक्ष -चंचला कुमारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला सचिव -चंदन कुमार

जिला संयुक्त मंत्री -मिलन कुमार नाग

जिला कोषाध्यक्ष -आराधना कुमारी

जिला सह कोषाध्यक्ष -सुनीता कुमारी

महिला संयोजिका -सुहागिनी सोरेन

मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता -संजीव कुमार वर्मा एवम गोपाल प्रसाद

प्रखंड में इन्हें मिली जबाबदेही

सदर प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष -रीता कुमारी

प्रखंड सचिव- सरिता कुमारी

प्रखंड कोषाध्यक्ष -माधुरी कुमारी

पोड़ैयाहाट प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष -विनीता कुमारी

प्रखंड सचिव -दिलीप कुमार साह

प्रखंड कोषाध्यक्ष -सरिता मुर्मू

एसोसिएशन में जिम्मेदारी मिलने पर उत्साह में कर्मी

सुंदरपहाड़ी प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष- उषा कुमारी

प्रखंड सचिव -सुगंधा कुमारी

प्रखंड कोषाध्यक्ष -वेरोनिका टुडू।

पथरगामा प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष- सुनीता कुमारी

प्रखंड सचिव -संतोष कुमार सुमन

प्रखंड कोषाध्यक्ष- सुधा कुमारी

महागामा प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष- सुषमा कुमारी

प्रखंड सचिव -पूर्णिमा सिन्हा

प्रखंड कोषाध्यक्ष -कुमारी पूनम सिन्हा

बोआरीजोर प्रखंड

प्रखंड अध्यक्ष -साधना कुमारी

प्रखंड सचिव- उषा कुजूर

प्रखंड कोषाध्यक्ष -बसंती कुमारी हांसदा

सम्मेलन को संबोधित करते नेतृत्वकर्ता

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में भी मिली जिम्मेदारी

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी चुनाव किया गया। जिसके जिला सचिव की जिम्मेदारी दिवाकांत पाठक, संयुक्त सचिव चंदन कुमार को बनाया गया।

सम्मेलन में शामिल सदस्य

Related Articles

close