Sarkari Naukri : सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

sarkari Naukri 2022 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका है। भारत तिब्बत सिविल पुलिस बल ITBP ने सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स ) पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए ITBP भर्ती बेबसाइट, recruitment.itbpolice.nic.in पर जाए। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है।

रिक्त पद की संख्या

अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ,इस भर्ती अभियान के माध्यम से ITBP संगठन में 18 स्टाफ नर्सों की भर्ती की जाएगी। आवेदन ,चयन और भर्ती की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने के लिए योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से टेन प्लस टू परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवारों को जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में भी परीक्षा पास होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए 200 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि महिला उम्मीदवार, पूर्व सैनिकों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये हैं चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों के सत्यापन, स्किल टेस्ट और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा /समीक्षा चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close