विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष….आज ही विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

पटना: बिहार में राजनीतिक उथल पुथल जारी है। नीतीश और तेजस्वी की सरकार ने आज जहां विश्वास मत हासिल कर लिया, तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव के पूर्व ही इस्तीफा दे दिया। बाज में विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया। बीजेपी के तरफ से नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हो गया है. विजय कुमार सिन्हा को प्रतिपक्ष का नेता बनाया गया है.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का चुना गया है, वहीं, सम्राट चौधरी को परिषद की कमान सौंपी गयी है. इससे पहले 23 अगस्त की शाम बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधान मंडल दल की बैठक हुई थी. जिसमें सर्वसम्मिति से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद विजय सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था। वहीं, उन्होंने कहा कि नई सरकार के बनते ही मै इस्तीफा दे देता लेकिन कुछ विधायकों ने मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जो मुझे ठीक नहीं लगा। मुझे लगा कि बिना अपना पक्ष रखे हुए पद का त्याग करना सही नहीं है. मेरे खिलाफ मनमानी और तानाशाही का जो आरोप लगाया गया वो बिल्कुल निराधार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close