शादी के लिए कैदी को मिली चार घंटे की छुट्टी : जिस लड़की की शिकायत पर युवक को हुई जेल …उसी लड़की से शादी के लिए कोर्ट ने दिया 4 घंटे का परोल…जानिये क्या है पूरा मामला

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में एक कैदी को शादी के लिए कोर्ट ने चार घंटे की छुट्टी दी। शादी करने के लिए कोर्ट ने 4 घंटे की परोल दी, जिसके बाद कैदी ने मंदिर में अपनी मंगेतर से शादी रचायी और फिर से जेल वापस लौट गया। लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी एक लड़के ने शादी का झांसा देकर पहले उसका शोषण किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसे पकड़कर जेल भेज दिया।

24 साल की युवती ने शाहजहांपुर के रहने वाले अमित पर आरोप लगाये थे कि उसने उसका शारीरिक शोषण किया। अमित के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फिर उसे जेल भेज दिया गया। बाद में दोनों परिवारों के बीच सुलह-समझौता हुआ तो दोनों शादी के लिए राजी हो गए। दोनों ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि वो आपस में शादी करना चाहते हैं जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को चार घंटे की परोल दी ताकि वो शादी कर सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने कहा कि दोनों आपस में शादी करें और इसका सबूत कोर्ट में दें। इसके बाद आरोपी अमित कुमार जेल से मंदिर पहुंचा जहां उसे सजाया गया और फिर दुल्हन सोनम भी सज-संवरकर मंदिर पहुंची। दोनों की शादी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसवाले भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close