VIDEO- बड़ा जालीदार बा तोहार कुर्ती…अफसर की रिटायरमेंट पार्टी में कर्मचारियों का बार बालाओं संग अश्लील डांस, खूब नोट उड़ाये, तीन कर्मचारी सस्पेंड

Dancer Dance : अधिकारियों के फेयरवेल पार्टी में लेडी डांसर्स के अश्लील डांस का VIDEO सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इधर तहसीलदार रिटायरमेंट पार्टी में बार डांसरों के साथ नाचने के आरोप में तीन राजस्व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला उत्तरप्रदेश के प्रयागराज का है, जहां लालगंज तहसील उपजिलाधिकारी नैंसी सिंह गुरुवार को बताया कि लालगंज के तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह के रिटायर्ड होने पर तहसील परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार डांसरों के डांस का आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस डांस पार्टी में राजस्व कर्मी डांसरों के अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे। कार्यक्रम में राजस्व कर्मियों के साथ-साथ अन्य स्टाफ ने भी डांस किया और बार बालाओं पर रुपए भी लुटाए। इधर वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद तहसील लालगंज लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सरोज, लेखपाल संजय यादव व संग्रह अमीन बृजेंद्र बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्त तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के विदाई समारोह के बाद आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में इन कर्मचारियों द्वारा अश्लील गानों पर हुए नृत्य में खुद नाचने के चलते कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन हुआ है। लालगंज तहसील परिसर में सेवानिवृत्त तहसीलदार का विदाई समारोह समाप्त होने के बाद पार्क में आर्केस्ट्रा पर देर रात तक नाच गाने का लोग लुत्फ उठाते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तहसील परिसर में शाम को रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। रंगत परवान चढ़ा तो फूहड़ गीतों पर नृत्य करती बालाओं के बीच कुछ राजस्वकर्मी भी झूमने लगे। बालाओं के साथ झूमते ये राजस्वकर्मी तहसील की गरिमा को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रबुद्धजन तहसील परिसर में इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर तहसील की गरिमा पर तरह-तरह की चर्चा करने लगे।

फिलहाल किरकिरी के बाद तीन राजस्व कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लालगंज में तैनात नायब तहसीलदार पंकज कुमार को प्रभारी तहसीलदार लालगंज के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

close