नाबालिग को हार्ट अटैक, जांच में जुटे चिकित्सक

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में खेल रही महज 8 साल की बच्ची को हार्ट अटैक आया। इतनी कम उम्र में आए हार्ट अटैक से बच्ची के परिजन हैरान है। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

बदहवास होकर गिर पड़ी बच्ची

पुलिस के अनुसार ये घटना 30 नवंबर की रात की है। घटना के समय वह अपने घर में खेल रही थी। इस दौरान उसने अचानक सीने में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। शुरुआत में परिजनों ने सोचा की खेलते हुए सांस फूंलने से उसे ऐसा हुआ होगा। लेकिन कुछ देर में ही बच्ची बदहवास हो गई और उसे काफी पसीने आने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों आया ?

डॉक्टर के अनुसार जब बच्ची अस्पताल पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में थी। शुरुआत जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ये स्पष्ट पता चलेगा कि इतनी कम उम्र में बच्ची को हार्ट अटैक क्यों आया? डॉक्टरों के अनुसार एक समय में जरूरत से अधिक भागना, शरीर पर अत्यधिक दबाव, कमजोरी, तनाव या अन्य हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं, जिसका पता जांच के बाद ही चलेगा।

खंगाला जा रहा बच्ची का मेडिकल रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार ये घटना अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के लोधी नगर इलाके की है। मृतका के पिता जीतू कुमार का बयान लिया गया है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी। परिजनों से पूछताछ कर बच्ची का पुराना मेडिकल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस बात का पता चलाया जा रहा है कि बच्ची को हाल फिलहाल में बुखार या अन्य कोई तकलीफ तो नहीं हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close