छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार, मुठभेड़ में 14 माओवादी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की नक्सलियों पर कार्रवाई जारी है. सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गरियाबंद जिले के जंगलों में हुए ताज़ा मुठभेड़ में पुलिस ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है. जिनमें से 12 के शव बरामद कर लिए गए हैं.

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. इस ऑपरेशन में लगभग एक हजार जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर लिया है. क्रॉस फायरिंग के चलते एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कैंप में ले जाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है. सोमवार को भी दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, जिससे अब तक कुल 12 शव बरामद हो चुके हैं. सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ को अंजाम दे रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close