जवान की मौत : डीसी बंगले में तैनात BMP जवान की मौत… सड़क पर चलते-चलते आ गया हार्ट अटैक ..

किशनगंज। डीसी आफिस में तैनात BMP जवान की मौत हो गयी। डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की है। सड़क पर चलते हुए अचानक जवान को हार्ट अटैक आया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है।

मृतक जवान राकेश कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा जकर पूरा का रहने वाला था।वह डीएम आवास में सुरक्षा गार्ड के पद पर प्रतिनियुक्त था। मृतक जवान राजेश कुमार मंगलवार की रात आवास से निकलकर कुछ काम लिए जा रहा था।तभी भारत पेट्रोल पम्प के पास अचानक गिर गया। आसपास के लोगों की नजर उक्त जवान पर पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवान सड़क पर गिर कर अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close