रणबीर अलहाबादिया के भद्दे कमेंट पर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद महुआ माजी..पीएम पर उठाए सवाल!

चर्चित यूट्यूबर रणबीर अलहाबादिया द्वारा समय रैना के डार्क कॉमेडी शो पर माता-पिता के रिश्तों पर की गई अश्लील और भद्दी टिप्पणी पर झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने नाराजगी जाहिर की है.

रणबीर के बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए महुआ माजी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उनको बेस्ट कंटेंट क्रिएटर का पुरस्कार दिया था तो उन्हें कम से कम इसका मान रखते हुए ऐसा भद्दा बयान नहीं देना चाहिए था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम खुद संस्कृति के संरक्षण की बात करते हैं.

सांसद महुआ माजी ने कहा कि माता-पिता और बच्चों का रिश्ता इतना पवित्र होता है और इसपर ऐसी भद्दी और अश्लील टिप्पणी करना कहीं से भी जायज नहीं है. उनके (रणबीर अलहाबादिया) के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद महुआ माजी ने मंत्रालय पर उठाए सवाल
सांसद महुआ माजी ने संस्कृति मंत्रालय पर भी सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि अभी यूट्यूब के माध्यम से नई पीढ़ी को अलग तरह की संस्कृति में ढालने की कोशिश हो रही है जो खतरनाक है. इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि अभी अधिकांश वेबसीरीज में संवादों में जिस तरह से गालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, आप परिवार के साथ बैठकर वह शो नहीं देख सकते. इस पर सख्त एक्शन लिए जाने की जरूरत है.

महुआ माजी ने कहा कि मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए मंत्रालय को भी बराबर जिम्मेदार ठहराया है.

रणबीर अलहाबादिया के बयान पर मचा बवाल
गौरतलब है कि समय रैना के शो में एक प्रतियोगी से यूट्यूबर रणबीर अलाहाबादी ने अश्लील और आपत्तिजनक सवाल किया था. इस पर बवाल हो रहा है. कार्रवाई की मांग हो रही है.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि समाज ने अश्लीलता का भी दायरा तय किया है. इस दायरे में ही कुछ कहा जाना चाहिए और यदि कोई इससे तोड़ता है तो कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सबको अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन उसके भी कुछ अपवाद हैं.

सांसद महुआ माजी ने कहा कि इस तरह के शो को बैन कर देना चाहिए ताकि लोगों को सबक मिले. उन्होंने कहा कि हमारी न्याय प्रणाली इतनी धीमी है कि जब तक सुनवाई होती है लोग भूल जाते हैं. इससे बाहर निकल जाते हैं. मंत्रालय को ऐसे शो को बैन करना चाहिए.

Related Articles

close