Hair Care Tips: बालों के लिए वरदान है ये मामूली सी दिखने वाली मिट्टी… इसे लगाने से दूर होती है हेयर फॉल सहित ये समस्याएं

Hair Care Tips : आज के समय में बढ़ती प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बालो और स्किन पर देखने को मिलता है। हर लड़की का सपना होता है कि उसके घुटने तक लंबे बाल हो लेकिन प्रदूषण के वजह से बालों पर नेगेटिव असर हो रहा है और बाल झड़ने लगे हैं।

मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इसके उपयोग से आपके बाल नहीं झड़ेंगे। आप अगर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल अपने बालों में करेंगे तो आपके बालों को कई तरह के पोषक तत्व मिलेंगे। मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले खनिज में आयरन से लिखा और मैग्नीशियम शामिल है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। इसके उपयोग से बालों में डैंड्रफ नहीं होता है साथ ही साथ बालों में खुजली भी नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बालों के लिए फायदेमंद होता है मुल्तानी मिट्टी (  Hair Care Tips )

आप अगर रोजाना मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बालों में करते हैं तो आपके बाल नेचरली साइन करेंगे और लंबाई भी बढ़ेगी। आपके बालों को जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वह सभी पोषक तत्व आसानी से मुल्तानी मिट्टी में मिलते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू

नींबू अपने जीवाणुरोधी और रूसी रोकने के गुणों के लिए जाना जाता है. जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाया जाता है, तो यह बालों को कंडीशनिंग भी देता है. आपको बस एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और दो या तीन बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है. इन दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, फिर इसे बालों के जड़ों से सिरे तक लगाएं. इसे लगभग 30 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुल्तानी मिट्टी के साथ एलोवेरा जेल

इस आसान और प्रभावी हेयर पैक को बनाने के लिए आपको बस दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है, इसमें तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल को तब तक मिलाएं जब तक यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए, और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं. लगभग एक घंटे तक इसे हवा में सूखने देने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें.

मुल्तानी मिट्टी के साथ मेथी के बीज

मेथी और मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क बनाने के लिए, आपको अपने हेयर पैक के लिए बस एक चम्मच मेथी के बीज को मिलाना है. उन्हें पूरी रात पानी में पड़ा रहने दें. बारीक पेस्ट बनाने के लिए सुबह इन्हें कुचल लें और इसमें तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं. मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं, इसे पानी से धोने से पहले लगभग बीस मिनट तक सूखने दें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close