Vastu Tips for Money Plant: कंगाल बना सकता है मनी प्लांट लगाते समय वास्तु के इन नियमों की अनदेखी, टूट पड़ेगा मुसीबतों का पहाड़

Vastu Tips for Money Plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधे होने से सुख-समृद्धि आती है। इन पौधों को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। यानी घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। कई बार पैसा कमाने या अमीर बनने की सारी कोशिशें विफल होती नजर आती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। इसका एक उपाय है घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना।

लेकिन कई बार घर में मनी प्लांट लगाने के बाद भी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है और वास्तु के नियमों के अनुसार कोई भी कार्य करने से जीवन में खुशहाली आती है और परेशानियां दूर हो जाती है। मनी प्लांट लगाते समय भी आपको वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के नियमों की अनदेखी कई बार भारी पड़ जाती है और इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनी प्लांट लगाते समय वास्तु के नियमों का जरूर रखें ध्यान ( Vastu Tips for Money Plant )

घर में मनी प्लांट लगाना ही काफी नहीं है। व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर के लोग स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक रहें।

मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर होनी चाहिए, इससे करियर में तरक्की के योग बनते हैं। बेल का नीचे की ओर लटकते हुए बढ़ना अशुभ होता है।
आमतौर पर लोग अपने घर के सामने वाले हिस्से को मनी प्लांट की बेल से खूबसूरत बनाने के लिए इसे घर के मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार या बालकनी में लगाते हैं। छत की रेलिंग पर लगा हुआ। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में मनी प्लांट या कोई भी सूखा पौधा न रखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। मनी प्लांट का हरा-भरा रहना बहुत जरूरी है। तभी इससे सकारात्मकता बढ़ती है और धन का आगमन होता है, अन्यथा लाभ की जगह हानि हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close