झारखंड पहुंचा मानसून, कई इलाकों में शुरू हुई झमाझम बारिश….इन जिलों में 19 तक होगी बारिश

रांची। झारखंड से गरमी से अब राहत मिलने वाली है। झारखंड में मानूसन पहुंच गया है, मानसून पहुचते ही प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिये थे कि झाऱखंड में 15 जून तक मानसून की इंट्री हो जाएगी। कल शाम ही मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया और उसके साथ बारिश शुरू हो गयी। इससे पहले झारखंड मौसम विभाग ने कल ही येलो अलर्ट जारी कर कह दिया था कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।
आज भी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, दुमका, देवघर सहित कई हिस्सों में या तो बारिश हो रही है या फिर बारिश की संभावना है। धनबाद, रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं और रूक-रूककर बारिश हो रही है। झारखंड में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल रही है।
रांची समेत आसपास के इलाकों में आज दिन भी बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ वज्रपात होने की आशंका है,
19 जून तक झारखंड, देवघर, दुमका, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित आसपास के जिले के कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 15 जून को झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close