Jharkhand Weather Alert: अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में रविवार रात से ही रुक रुक कर वर्षा हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट गिरावट दर्ज की गयी है। रांची का मौसम भी सुहावना हो गया है। हालांकि लोगों को 15 सितंबर तक इस वर्षा से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो रांची समेत आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक गर्जन, ठंडी हवाओं के साथ वर्षा होगी।

इन जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का अपील की है। साथ ही सुरक्षित स्थान में शरण लेने, बिजली के खंभों से दूर रहने और पेड़ के नीचे ना खड़े रहने का आग्रह किया है। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम सामान्य नहीं होने तक खेतों में ना जाने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटे में जमशेदपुर में हुई अधिक वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई हैं। जमशेदपुर में सबसे अधिक वर्षा 53.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। वहीं मेदनीनगर में उच्चतम तापमान 32.4 सेल्सियस और रांची में न्यूनतम तापमान 22.1 सेल्सियस दर्ज की गयी। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा रिकार्ड की जाएगी। साथ ही अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लगातार वर्षा से रांची जलमग्न, बिजली हुई प्रभावित

झारखंड में लगातार हो रही वर्षा से रांची शहर जलमग्न हो गया। इससे बिजली व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई। जिससे कल दिनभर लोग परेशान रहे। सोमवार को रूक-रूक कर हुई वर्षा से लोग अपने घरों पर ही कैद रहे। देर शाम घंटें भर के लिए वर्षा कई क्षेत्रों में रूकते ही लोग सड़क पर साग-सब्जी की खरीदारी के लिए घरों से निकले। हालांकि वर्षा के बीच हवा नही चलने के कारण शहर में कोई हता-हत की सूचना नही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्षा होने के कारण नामकुम, चुटिया, डाेरंडा, कडरू, बूटी, कोकर आदि क्षेत्रों में बिजली घंटों गुल रही। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी देखने को मिली। नामकुम के केतारी बगान क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या देखने को मिली। हालांकि इसकी शिकायत के बाद बिजली विभाग ने इसपर सुधार कर लिया है।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि शहर में लगातार वर्षा होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली समय-समय पर काटनी पड़ी है। हालांकि कोई बड़ा फोल्ट नही रहा। बिजली एक-दो घंटें कुछ क्षेत्रों की काटी गई है। फिर दोबारा बहाल कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close