बालों के झड़ने से हैं परेशान : अपनाएं ये आसान घरेलू हेयर मास्क…चंद दिनों में दिखेगा फर्क

Are you worried about hair fall? Try this easy homemade hair mask... you will see the difference in a few days

Hair Care Tips:  बाल हमेशा चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं। पर आजकल की भाग-दौड़ वाली जिंदगी में बाल बेजान और रूखे हो गए हैं अगर आप बालों को घुटनों तक लंबा करना चाहते हैं तो इसको न्यूट्रीशिन रिच बनाने में अंडे का कमाल का असर नजर आता है क्योंकि अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ बायोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है जो बालों के लिए बेहद अच्छी है, तो चलिए जानते है अंडे और दही का किस तरह से हेयर मास्क बनाकर लगाएं जिससे बालों की लंबाई के साथ-साथ उनकी अच्छी ग्रोथ भी हो जाएं..

अंडा-दही हेयर मास्क (Hair Care Tips)

अंडे के यहां बताए हेयर मास्क को लगाने पर बालों का झड़ना रुकेगा, हेयर डैमेज कम होगा, बाल मुलायम होंगे और लंबे होने लगेंगे। बाल बढ़ाने के लिए अंडे में दही मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं और इस हेयर मास्क से बालों को भरपूर पोषण मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेयर मास्क बनाने के लिए एक अंडे में 3 से 4 चम्मच दही मिला लें। इस हेयर मास्क में नींबू का रस भी डाला जा सकता है। इसको अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों की जड़ों से सिरों तक इस हेयर मास्क को लगा लें और आधे घंटे लगाए रखने के बाद सिर धोकर साफ करें। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी और बाल लंबे और चमकदार बनेंगे।

हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से अच्छा असर नजर आता है इससे बाल लंबे, घने और मुलायम हो जाते हैं। बता दें कि हेयर के लिए अंडें में उपयुक्त तत्व पायें जाते है जो बालों को समय से पहले लंबा और मजबूती प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसका इस्तेमाल करने से बालों की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बाल बेहद लंबे हो जाते हैं और साथ ही साथ  बालों पर प्रदूषण का असर भी नहीं होगा।। यह हेयर मास्क एक शानदार हेयर मास्क है जो कि आपके बालों को जड़ से मजबूत बना देगा।सबसे बड़ी बात है कि इसका बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close