बड़ा हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान अलग अलग हादसों में डूबने से 4 बच्चों समते 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक….

हरियाणा /उत्तर प्रदेश : अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से 4 बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों को रेस्क्यू कर बचा भी लिया गया है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 4 युवकों की नहर डूबने से मौत हो गई। वहीं सोनीपत जिले में भी दो युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में बह गए। यूपी के उन्नाव और संत कबीर नगर में भी 7 लोगों की डूबने से मौत हुई है।

महेंद्रगढ़ की घटना के बारे में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ में करीब सात फुट की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान 9 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद ली और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार के शव निकाले गए जबकि अन्य को बचा लिया गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेस्क्यू किए गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर जताया शोक

जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विजर्सन के दौरान लोगों की असामयिक मौत की घटना दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संत कबीर नगर में 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश क संत कबीर नगर जिले में भी मूर्ति विसर्जन देखने गए चार बच्चों की आमी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कथार गांव की है। पुलिस ने मछुआरों की मदद से नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बताया कि चारों बच्चे पौफिया (6), अजीत (6), रूबी (8) और दीपाली (11) विसर्जन देखने गए

Related Articles

close