झारखंड ब्रेकिंग: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक को गोलियों से भूना, आधे रास्ते में बोलेरो से आये बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी…

Jharkhand Breaking: A young man returning from court after giving testimony was shot dead; miscreants in a Bolero shot him midway, creating a sensation in the area...

झारखंड में शुक्रवार शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था, तभी बोलेरो सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
________________________________________
Jharkhand Crime News : शुक्रवार की देर शाम शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चतरा जिले की है, जहां सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर नवोदय विद्यालय के पास स्थित मोड़ पर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से जा रहे युवक पर बोलेरो सवार अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वहीं गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक युवक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक किसी मामले में कोर्ट में गवाही देकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोलेरो वाहन से आए थे हमलावर
बताया जा रहा है कि युवक जब सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क से गुजर रहा था, तभी बोलेरो वाहन से पहुंचे अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। हमलावरों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग की। पहली गोली युवक की छाती में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके पैर में जा लगी। तीसरी गोली उसकी बाइक की टंकी में लगी। छाती में गोली लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक टंडवा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पूरी पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।

घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक किसी प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहा था। इसी कारण इस एंगल से भी जांच की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close